September 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ और अब्बास पक्ष के बीच जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव, धारदार हथियारों से हमला और फायरिंग हुई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। देर रात दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और धारदार हथियार चलने के साथ फायरिंग भी हुई।हिंसा में एक पक्ष के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद, सूफियान गोली के छर्रे लगने से घायल हुए, जबकि सैयूब और इश्तयार धारदार हथियार के हमले में घायल बताए गए। दूसरे पक्ष के आसमोहम्मद की आंख में गोली के छर्रे लगे, जबकि साजिद, आसिफ, समीर और जुनैद धारदार हथियार लगने से घायल हुए। घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।

घटना की सूचना पर छपरौली थाने के एसआई सुनील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने गलियों में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।

पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान की। मामले में अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद उर्फ मोना, सैयूब, इश्तयार, साजिद, आसिफ, जुनैद, गुलफाम, गुलजार, समीर समेत 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने नामजद आरोपियों कौशर, इश्तयार, साजिद, समीर और जावेद उर्फ मोना के अलावा पहचान होने पर रोजुद्दीन, आमिर, नईम और अनीस को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

You may have missed

Share