
🔹जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत कल रात्रि करीब 21:50 बजे दुग्गड़ा से लगभग एक किलोमीटर आगे भुयासारी/किन्सू रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK07TA-8402 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
🔸उक्त वाहन मसूरी से अपने गांव ठीक की ओर जा रहा था। वाहन में चालक मुकेश सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी ग्राम ठीक, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष तथा उनके साथ सुनील राणा पुत्र रतन सिंह राणा, निवासी ग्राम ठीक, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 34 वर्ष सवार थे।
🔹घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थत्यूड़ महावीर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा बारिश एवं विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
🔹रेस्क्यू के उपरांत दोनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) थत्यूड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है।
👨🏻✈️**रेस्क्यू अभियान में शामिल पुलिस टीम:**
1. थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत
2. हेड कांस्टेबल मनीष सिंह (158)
3. हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी (77)
4. कांस्टेबल विपिन चौहान (173)
5. कांस्टेबल आयुष नेगी (32)
👨🏻✈️**टिहरी पुलिस की अपील:** पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। रात्रि के समय अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वाहन की गति नियंत्रित रखें। सुरक्षित वाहन संचालन ही सुरक्षित सफर की गारंटी है

More Stories
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रो की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण kiyeb गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 विदेशी पिस्टल, 03 देशी तमंचे, 01 मस्कट व कारतूस किये बरामद।