October 30, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रो की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण kiyeb गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 विदेशी पिस्टल, 03 देशी तमंचे, 01 मस्कट व कारतूस किये बरामद।

 

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.10.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध/व्यक्ति वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम सोरम गेट नं0- 02 यात्री प्रतिक्षालय में अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले कुछ लोग मौजूद है जो अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने के लिये आये हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां 04 व्यक्ति मौजूद मिले। पुलिस द्वारा एक बारगी दबिश देकर उन्हे पकड लिया गया तथा नियमानुसार जमा-तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किये गये। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*

*1.* आकाश उर्फ शुगनू पुत्र सतीश निवासी ग्राम बपारसी थाना सरधना जनपद मेरठ, उम्र करीब 25 वर्ष।

*2.* सनी पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम अटेरना थाना सरधना जनपद मेरठ, उम्र करीब 23 वर्ष।

*3.* निखिल उर्फ निक्की पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम पथौली थाना सरुरपुर नगर जनपद मेरठ, उम्र करीब 24 वर्ष।

*4.* शुभम पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अटेरना थाना सरधना जनपद मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 06 अवैध विदेशी पिस्टल .32 बोर

✔️ 03 अवैध देशी तमंचा 315 बोर

✔️ 01 अवैध मस्कट 315 बोर

✔️ 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,

✔️ 01 पिठ्ठू बैग

 

*पंजीकृत अभियोग-*

*1.* मु0अ0सं0 299/26 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण

-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का कार्य किया जाता है। हम मेरठ निवासी एक व्यक्ति से अवैध विदेशी पिस्टल, तमंचे आदि खरीदकर लाते हैं तथा उन्हे विभिन्न स्थानों पर मांग के आधार उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। आज भी हम जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES की जांच की जा रही है तथा विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त आकाश उर्फ शुगनू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 299/26 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0 434/23 धारा 120 बी/395/412 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात, बिजनौर।

*3.* मु0अ0सं0 253/2021 धारा 147/148/149/302/307/452/504/506 भादवि थाना सरधना जिला मेरठ।

*4.* मु0अ0सं0 748/21 धारा 174ए थाना सरधना जिला मेरठ।

*गिरफ्तार अभियुक्त निखिल उर्फ निक्की उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 299/26 धारा 3/5/25 आयुध अधि थाना शाहपुर मु0नगर

*2.* मु0अ0सं0 679/25 धारा 115(2)/118(1)/191(2)/191(3)352/3(5) बीएनएस थाना सरधना जिला मेरठ

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 विशाल यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 दीपक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 704 प्रेमचन्द थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1071 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 2376 चन्द्नवीर सिह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2142 सोमवीर सिह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 1512 अफजाल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share