October 30, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ले ली है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फ के गिरने के साथ तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।केदारनाथ की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगी हैं, जिससे बाबा के धाम का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर उठा है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होने से मंदिर परिसर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग निगरानी रख रहे हैं। यात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े साथ रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 

You may have missed

Share