
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे लगभग 750 बीआरपी- सीआरपी कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया, लेकिन गैर जिम्मेदार विभागीय मंत्री धन सिंह रावत को इन कार्मिकों की कोई चिंता नहीं है | कार्मिकों का गुजर- बसर कैसे हो रहा है, इन्होंने मकान का किराया चुकाया नहीं चुकाया, बच्चों की फीस भरी नहीं भरी;इससे मंत्री का कोई वास्ता नहीं है! | प्रतीत होता है कि मंत्री गहरी नींद /कोमा में चले गए हैं! इन कार्मिकों के मामले में शिक्षा विभाग समय रहते भारत सरकार से क्यों समन्वय स्थापित नहीं करते, जिससे समय पर कार्मिकों को वेतन मिल जाए | आलम यह है कि मंत्री धन सिंह रावत को सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन बढ़ाने की चिंता है ! सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री को क्यों ढो रही है !क्यों इन पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है ! क्यों इनको निकाल बाहर नहीं किया जा रहा ! आज तक इन मंत्री द्वारा अपने अधीन विभागों के तहत कार्य कर रहे कभी किसी कर्मचारी वर्ग का भला नहीं कर पाये| मोर्चा ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री के खिलाफ आंदोलन करेगा| मोर्चा मा. मुख्यमंत्री से मांग करता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह रावत को मंत्रिमंडल से निकल बाहर करें | पत्रकार वार्ता में- हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

More Stories
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार