
✨ “जहाँ दीपों में आस्था जगमगाती है,
जहाँ श्रीराम की भक्ति हृदय को छू जाती है,
वहीं साकार होती है अयोध्या की दिव्यता…
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ के क्यूपिड लॉन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुंबई सिने जगत के कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों द्वारा **’मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति** के साथ नॉन स्टॉप लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही दीपदान, मां लक्ष्मी की महाआरती, खजाना वितरण तथा धनतेरस के अनमोल उपहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। दीपावली के उल्लास, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को मां लक्ष्मी की महाआरती में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) की ओर से सभी इष्ट-मित्रों एवं परिवारजनों सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया गया

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !