
. किसी शायर ने क्या खूब कहा है कि
एक पत्थर क़ी भी सूरत बदल सकती है ! बस शर्त इतनी है क़ी उसे तरीके से तराशा जाये.!!
जी हाँ इसकी मिसाल देहरादून के जोगीवाला के एक निजी स्कूल मे देखने को मिली जहां एक स्कूल ने अपना आठवाँ वार्षिकोत्सव हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम ‘दास्तान-ए-वक़्त – क्रॉनिकल्स ऑफ टाइम’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों, सांस्कृतिक परंपराओं और संगीत की बदलती दुनिया को रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत कर दिया।स्कूल क़ी प्रधानाचार्या हरजीत सकलानी तथा बंजारावाला की प्रधानाचार्या गीतांजलि आहूजा क़ी रहनुमाई मे नन्हे मुन्ने बच्चो ने जो प्रस्तुति प्रस्तुत क़ी वो बेमिसाल साबित हुई बच्चो के अभिभवको का कहना था क़ी स्कूल क़ी प्रधानाचार्य हरजीत सकलानी ने जिस सादगी से बच्चो को सुर और ताल मे बांधा है उसकी जितनी तारीफ क़ी जाये कम है इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘दास्तान-ए-वक़्त’ की अवधारणा पर आधारित विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने अपनी नृत्य कला, आकर्षक वेशभूषा, शानदार मंच प्रदर्शन और आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न युगों की झलक प्रस्तुत करती इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को समय के बदलते स्वरूप, संस्कृति और संगीत की विकास यात्रा से रूबरू कराया।

वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंच पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने शिक्षकों की मेहनत, समर्पण तथा विद्यालय की रचनात्मक शिक्षण पद्धति को भी प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और बदलते समय के विभिन्न पहलुओं को समझने का संदेश भी दिया।‘दास्तान-ए-वक़्त’ का यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का शानदार उदाहरण बना। कार्यक्रम ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों के मन में यादगार छाप छोड़ी।


More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*