
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के साथ ही ट्रैकिंग सिस्टम ने भी उसकी लोकेशन बताना बंद कर दिया। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भारतीय सेना, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ ने तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। सभी की मौत की खबर सामने आई है। गंभीर यह कि मौसम बारिश का होने और चेतावनी जारी होने के बाद भी जबरन उड़ान की गई उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की 30 अक्टूबर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेलीकॉप्टर VT-HCX ने बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन पता नहीं कर सका।

More Stories
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !