October 31, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस लाइन देहरादून में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उनसे सीख लेने तथा उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए नामित 48 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (L/O), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share