
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 04/09/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी , द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड, को कान्हा जी की मूर्ति भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गदर रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, हेमन्त बृजवासी, दर्शन फर्सवाण, रेशमा शाह, करिश्मा शाह द्वारा द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।



More Stories
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार