
डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा आज दिनाँक 06/07/2025 को कोरोनेशन अस्पताल जाकर मृतक बच्ची के परिजनों व परिचितों से मुलाकात की गई। इस एदौरान एसएससी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घटना की निष्पक्षता से विवेचना कर घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ AHTU, एसओजी तथा फील्ड यूनिट प्रभारियों को रखा गया है, जिनके द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम के सभी पहलुओं की विस्तृत एवं गुणवत्तापरक विवेचना करते हुए घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जाएगी साथ ही घटना के समय पीड़िता के साथ मौजूद अन्य बालिकाओं की स्वतंत्र काउंसलर के माध्यम से काउंसलिंग कर उनसे घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी व घटना से जुड़े सभी भौतिक/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व प्राप्त जानकारियों का वैज्ञानिक परीक्षण/ विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल/प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय में अभियोग की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जायेगी।
घटना में पुलिस द्वारा घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा डॉक्टर के पैनल जिसमें महिला डॉक्टर भी शामिल से मृतिका के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। पोस्टमार्टम से जानकारी करने पर पता लगा मृतिका के साथ किसी प्रकार का सेक्सुअल असॉल्ट/शारीरिक चोटों के होने की बात प्रकाश में नहीं आयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उक्त पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को भी चिन्हित किया गया है जल्द उन पर भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करेगी।

More Stories
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त