
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी निर्देशों के बाद शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा, रिखोली और भीतरली गांवों में कृषि एवं उद्यान विभाग की टीम ने पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।
विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर खेतों में पहुंचकर कृषि और बागवानी फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया। अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि विभागीय रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन स्तर से नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों को बताया कि हाल की ओलावृष्टि से सब्जियों, फलदार पौधों और अन्य मौसमी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की।
अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का विस्तृत सर्वे तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से नुकसान से संबंधित पूरी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने की अपील भी की।
इस दौरान भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान मीना कोटाल, भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिह, कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!