May 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

oplus_0

NEET UG 2026 Exam: देशभर के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज, 22.79 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल,देहरादून मे बारिश के बीच 11 बजे सुबह से पहुंचने लगी उम्मीदवारो की भीड़ !

oplus_0

राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

NEET UG 2026 Exam: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 आज आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा देशभर के 565 शहरों में आयोजित हो रही है, जिसमें करीब 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं तीनस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच पेन-पेपर आधारित यह परीक्षा होगी। इसमें 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।केंद्र एवं राज्य सरकारों के अलावा गृह मंत्रालय, पुलिस, बीएसएफ, अर्द्धसैनिक बल मिलकर काम कर रहे। परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों में 5432 केंद्र और विदेश में 14 केंद्र बनाए गए हैं। 99.2% छात्रों को पसंदीदा केंद्र आवंटित हुए हैं। खास बात है कि शुचिता बनाए रखने के लिए 68 केंद्रों को छोड़ बाकी 98.8% केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में हैं।इसके साथ है nta ने जानकारी देते हुए कहा की

पारंपरिक/धार्मिक या पूरी बाजू के कपड़े पहनने वाले उम्मीदवार थोड़ा जल्दी पहुंचें, ताकि चेकिंग में समय मिल सके।

परीक्षा केंद्र का सही पता एडमिट कार्ड से जरूर चेक करें, सिर्फ मैप पर भरोसा न करें।

अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं।पहली बार इस परीक्षा के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ हुई बैठक में केंद्र में उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसमें पीने के पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति (जनरेटर आदि की व्यवस्था), आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता सेवाएं आदि शामिल हैं। पहली बार छात्रों को पीने का पानी घर से लाने की अनुमति दी गई है। परीक्षा केंद्र में डबल-लॉक स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे 1.85 लाख कैमरों के साथ चारस्तरीय सीसीटीवी निगरानी हो रही।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

उम्मीदवार किसी भी जानकारी या सहायता के लिए एनटीए से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700, ईमेल neetug2026@nta.ac.in और आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Share