
जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत चंबा बाजार में बीती देर रात्रि एक कपड़ों की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास की दुकानों एवं रिहायशी भवनों को खाली कराया गया तथा आग को फैलने से रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए।पुलिस की सतर्कता एवं समयबद्ध कार्यवाही के चलते आग को शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों एवं घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। यद्यपि उक्त घटना में संबंधित दुकान में लाखों रुपये के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है, किन्तु संभावित बड़े नुकसान एवं जनहानि को टाल दिया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति