
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं *अपर पुलिस अधीक्षक* और *क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में *आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब व पैसे के चलन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में* …..
दिनांक 6, 7, 2025 की सुबह सुबह *देवप्रयाग पुलिस* द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कस्बा तीन धारा के पास से अभियुक्त *सुदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन सिंह बिष्ट (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सगवाड़ा, पोस्ट कुराड, थाना थराली जिला चमोली* को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अपने टेम्पो ट्रैवलर UK11PA- 0177 में हरियाणा से शराब लेकर *पंचायत चुनाव में बेचने के लिए चमोली ले जा रहा था*।
🔷अभियुक्त सुदीप सिंह के टेंपो ट्रैवलर से पुलिस को हरियाणा राज्य से संबंधित 02 पेटी Double Blue व 01 पेटी Royal Green सहित अंग्रेजी शराब की कुल 03 पेटियां मिली है।
🔷पुलिस द्वारा ड्राईवर व वाहन के खिलाफ धारा 63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में लेकर तथा ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का नाम पता*
सुदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन सिंह बिष्ट (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सगवाड़ा, पोस्ट कुराड, थाना थराली जिला चमोली
*पुलिस टीम*
1. Add Si महेंद्र सिंह, थाना देवप्रयाग
2. कां0 भूपेन्द्र
3. कां0 नीरज
4. PRD वीरेंद्र

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!