
मुज़फ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के बरला निवासी सत्यपाल को सलीम पर विश्वास k4na भारी पड़ गया बरला निवासी सतपाल ने बताया कि उसकी मुलाकात कुल्हेड़ी निवासी सलीम से हुई थी सलीम ने उसे शाहपुर में चार सौ गज का प्लॉट दस हजार रुपये प्रति गज में बेचने का प्रस्ताव दिया। सत्यपाल ने तीन लाख रुपये बयाना और बाद में बीस लाख रुपये सहित कुल अट्ठाईस लाख रुपये सलीम को दिए। दस अक्टूबर 2024 को बैनामा होना तय हुआ था। जब सलीम ने बैनामा नहीं किया, तो सत्यपाल को शक हुआ। तहसील में पता करने पर सामने आया कि शाहपुर में सलीम का कोई प्लॉट नहीं है। सत्यपाल जब सईदुज्जमा के साथ सलीम के घर गया, तो सलीम, उसके भाई कासिफ, शमीम और पिता नत्थू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी पुलिस को तहरीर देने के बाद सीओ सदर भी इस मामले की जांच कर चुके हैं लेकिन आज तक सतपाल को ना तो वो प्लाट मिला है ओर ना है उसके पैसे !

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट