October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!

 

🚔 *अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश:- विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की तय की जाएगी सीधी जवाबदेही*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चंबा स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

🔸बैठक के प्रारंभ में SSP ने पुलिस कार्मिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके उपरांत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 30 पुलिस कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

🚔*_अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश_*

 

🔹एसएसपी श्वेता चौबे ने जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु निम्न निर्देश दिए –

 

🔹 वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा: सभी थानों में वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर तैयार कर नियमित रूप से अपडेट करने, वरिष्ठ नागरिकों/एकल वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने एवं फोन के माध्यम से उनकी कुशलक्षेम जानने के निर्देश दिए।

 

🔹 अपराधियों पर कार्रवाई: अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर नियमानुसार जिला बदर की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

🔹 घटनास्थल निरीक्षण: गंभीर एवं आवश्यक मामलों में फील्ड यूनिट/FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराने तथा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करने को कहा।

 

🔹 CCTNS एवं डिजिटल पुलिसिंग: CCTNS के लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने, अभिलेख अपडेट रखने, TABS का प्रभावी उपयोग करने तथा i-RAD पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण समय से दर्ज करने के निर्देश दिए।

 

🔹 साइबर अपराध: साइबर ठगी, ATM धोखाधड़ी एवं ATM हॉटस्पॉट से संबंधित साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

 

🔹 महिला सुरक्षा: महिला संबंधी अपराधों एवं शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा।

🔹 नशा तस्करी एवं यातायात: NDPS अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। SSP ने कहा कि अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

🔹 लंबित मामलों का निस्तारण: लंबित विवेचनाओं, पुनर्विवेचनाओं, अहकामात, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों आदि के समयबद्ध निस्तारण एवं सम्मन, वारंटों की तामील तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। SSP ने कहा कि विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

 

🔹 सोशल मीडिया निगरानी: भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।

 

🔹 जनसुनवाई एवं प्रशासनिक कार्य: आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा लंबित विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

 

🔹 त्योहारी सीजन के संबंध में दिशा निर्देश: आगामी त्योहारों एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

🔸बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूर्ण संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता बनाए रखे।

🔹बैठक में उपस्थित अधिकारी: चंद्रमोहन सिंह क्षेत्राधिकारी टिहरी, महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, संजीवा कुमार CFO टिहरी, अमित कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी।

You may have missed

Share