
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान* चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल* हुआ, जिसमें ज्योलिकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आमजनता पर नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा था।
नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन की पहचान कर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा लोगों की *काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी* दी गई। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए *माफी मांगी* और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
*नैनीताल पुलिस की अपील—*
“यातायात नियमों का पालन करें, चलते वाहन में स्टंटबाजी न करें। वाहन में सनरूफ आपको सफर के दौरान वातानुकूलित अनुभव करने की सुविधा है चलते वाहन से बाहर निकलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की नहीं”

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी