
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आईएसबीटी तथा आशारोडी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधीनस्थ कर्मचारिओं और अधिकारियो को आशारोडी पर कांवड यात्रा में आने वाले सभी वाहनों को निर्धारित रूट की जानकारी देने तथा वाहनों में डीजे की ध्वनि तथा मानकों के अनुसार ऊचांई को नियंत्रित रखने के निर्देश दिये साथ ही कावंड यात्रा हेतु आने वाले वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध करते हुए पूर्व निर्धारित रूटों से ही संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये आपको बता दे की वर्तमान में चल रहे कावंड मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आशारोडी तथा आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया।
आशारोडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कांवडियों के वाहनों को आशारोडी में निर्धारित किये गये रूट की जानकारी देने, वाहनो में लगे डी0जे0 की ध्वनि मानको के अनुरूप रखने तथा तय मानकों से अधिक ऊंचाई वाले डी0जे0 हटवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आशारोडी से आईएसबीटी के मध्य मोबाइल टीम नियुक्त कर उक्त मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त आईएसबीटी चौक पर सुबह के समय यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल को नियुक्त करते हुए कावंडियों के वाहनों का शहर के अन्दर प्रवेश निषेध कर निर्धारित रूट पर ही कावंडियों के वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति