
परिवहन कार्यालय को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कल संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), देहरादून के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में टीम गठित की गयी जिनके द्वारा कॉवली रोड स्थित मैसर्स महालक्ष्मी इण्टरप्राइजेज एवं मैसर्स आर०आर० मोटर्स का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पाया कि उक्त शोरूमों द्वारा नियम विरूद्ध वाहनों का विक्रय किया जा रहा है। इस पर कठोर कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों शोरूमों को सीज किया गया एवं उनके परिसर में खड़े वाहनों का चालान भी किया गया। इसके अतिरिक्त रिस्पना पुल के समीप परमिट शर्तों का उल्लघंन (मार्ग से भिन्न संचालित) करने वाले 04 मैजिक वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही 06 ई-रिक्शा को 2019 से टैक्स जमा न करने के कारण चालान किया गया। इस कार्यवाही में श्री चक्रपाणि मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून, श्री जीतेन्द्र बहादुर चन्द, परिवहन कर अधिकारी, श्रीमती प्रज्ञा पन्त, परिवहन कर अधिकारी, श्री विनोद चमोली, प्रशासनिक अधिकारी एवं श्री कमल कण्डवाल उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति