October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी क़ी चंबा पुलिस ने अवैध नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से अवैध चरस क़ी बरामद,

 

*_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसी कड़ी मे आज *कोतवाली चंबा पुलिस ने 220 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार,करते हुए आरोपी के कब्ज़े से तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त क़ी है जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है

🔸इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को कोतवाली चंबा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए चौकी नागणी क्षेत्र से आकाश पाल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र मेघपाल निवासी रेशम माजरी, वार्ड नंबर-12, डोईवाला, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद की। चरस परिवहन में प्रयुक्त वरना कार संख्या UK07 DT3200 को भी जब्त किया गया।

🔹बरामदगी के आधार पर कोतवाली चंबा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-40/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

📦 *बरामदगी-*

 

– 220 ग्राम अवैध चरस

– एक वरना कार: UK07DT3200

 

👨🏻‍✈️*_पुलिस टीम_*

 

1. प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा

2. उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल

3. उपनिरीक्षक रवि कुमार

4. हेड कांस्टेबल संतोष सिंह

5. कांस्टेबल रामचंद्र

 

🔸टिहरी पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👨🏻‍✈️*_टिहरी पुलिस की अपील_*

 

🔹 नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

 

 

You may have missed

Share