October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशों का दिखा असर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त,.लैंसडौन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में डेढ-डेढ हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों क़ी थलीसैंण व अल्मोड़ा से हुई गिरफ्तारी।

 

जनपद में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में कोतवाली लैंसडाउन में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत गैंग लीडर लवकुमार एवं उसके 07 अन्य साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना रिखणीखाल मौहम्मद अकरम द्वारा संपादित की जा रही है। मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा दोनों अभियुक्तों पर ₹1,500-₹1,500 का ईनाम घोषित करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं विवेचनाधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.10.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित ईनामी अभियुक्त जगत सिंह को थलीसैंण से तथा रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*

1. जगत सिंह पुत्र स्वर्गीय गुंदर सिंह, निवासी ग्राम मंगरौ, पोस्ट तकुलसारी, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी।

2. रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू पुत्र श्री जगदीश चन्द्र नौटियाल, निवासी ग्राम सारसौं (सरायखेत), थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा।

 

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0- 20/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986।

पुलिस टीम

1. अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार

2. हेड कांस्टेबल 49 नापु. पंकज कुमार

3. हेड कांस्टेबल 68 नापु. संतोष कुमार

You may have missed

Share