October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !

 

आज दिनांक 23.10.2026 को समय लगभग 15:25 बजे वाहन संख्या **UK 02 A 2544 (Ford Figo)* बाईपास रोड पर गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर के पास वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमे 4 लोग सवार बताये जा रहे थे, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया की सूचना प्राप्त हुई।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए* एसपी सिटी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मुखानी एवं बनभूलपुरा सहित संबंधित पुलिस टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

*SSP नैनीताल स्वयं पहुंचे घटनास्थल, मौके से आमजन से की अपील*

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

*अपील:*

वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन पर नियंत्रण बनाए रखें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है।

 

*अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल*

 

एसएसपी नैनीताल ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली।

नैनीताल पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed

Share