
आज कावड़ यात्रियों को ले जा रहे ट्रक के अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना में घायल 11 कावड़ यात्रियों को तत्काल एम्बूलेन्स के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जिनमे से अधिकतर कावड़ियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः कांवड यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश तथा थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक संख्या HR69A- 9323, जिसमें कुल 28 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर काली मन्दिर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गया दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़ियों को हल्की चोटें आयी है। शेष लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
*घायल व्यक्तियों का विवरणः-*
1- सनी पुत्र ओमप्रकाश
2- शेखर पुत्र श्री राजेंद्र
3- प्रवीण पुत्र श्री सतपाल
4- तरसेन पुत्र श्री रंजीत
5- रवि पुत्र श्री गुरुविन्दर
6- रोहित पुत्र श्री सुभाष
7- वंश पुत्र श्री सिकंदर
8-विक्रम पुत्र श्री जसपाल
9-सावन पुत्र श्री सुमेर चंद
10- रजत पुत्र श्री भगवान दास
11- नितिन
सभी निवासी ग्राम – सीमन, जिला कैथल, हरियाणा।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!
नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !
टिहरी क़ी चंबा पुलिस ने अवैध नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से अवैध चरस क़ी बरामद,