June 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

फरारी मे ठिकाने बदल बदल कर छुपना भी नहीं आया हुसैन और आसिफ के काम ,देहरादून की डालनवाला पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 20- 20 हजार ₹ के 02 ईनामी अभियुक्तो को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने मामूली विवाद में सरियों से वार कर किया था जानलेवा हमला,

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

दिनांक 26/05/2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी पिन्टू कुमार पुत्र श्री लक्ष्मण ऋषिदेव निवासी- 84 राजपुर रोड निकट सिल्वर सिटी, ठाकुर इंफ्रा हमीलिया, देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी कि

मौ0 हुसैन पुत्र नसीम निवासी- धमेला, सहारनपुर उ0प्र0 व उसके साथी मौ0 आसिफ पुत्र शराफत निवासी सरदाहेड़ी, सहारनपुर, उ0प्र0 द्वारा वादी, वादी के चाचा रामफल ऋषि व उसके साथ काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति हसन पुत्र यूनुष के साथ गाली-गलौज कर लोहे के सरिया से हमला किया गया, जिससे उसके साथी हसन के हाथ में फ्रैक्चर हो गया तथा उसके चाचा रामफल ऋषि को गम्भीर चोटें आई। प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 26/05/2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0- 79/2026 पंजीकृत किया गया।

 

अभियोग की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी व मौके पर उपस्थित अन्य गवाहों के साथ साथ घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार कर रहे चिकित्सक के बयान लिए गए, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 118(1)/118(2)/109(1),3(5) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी गयी परन्तु दोनों अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे, जिस पर अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किये गये थे। दिनांक 11/06/2026 को उपचार के दौरान वादी पिन्टू कुमार के चाचा रामफल ऋषि पुत्र सुकन ऋषि निवासी- इन्दरपुर मझवा, पोस्ट- बढारा, थाना रानीगंज, जिला अररिया, बिहार हाल पता- 84 राजपुर रोड निकट सिल्वर सिटी, देहरादून, उम्र – 46 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी, जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी।

 

अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का ईनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से भी दोनो अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12/06/2026 को अभियोग में फरार चल रहे दोनों ईनामी अभियुक्तो को ग्राम सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

*पूछताछ का विवरण :-*

 

पूछताछ पर अभियुक्त मोहम्मद हुसैन द्वारा बताया कि वह शटरिंग का ठेकेदार है तथा मूल रूप से ग्राम सरदाहेडी सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने 84 राजपुर रोड में निर्माणाधीन ठाकुर इंफ्रा बिल्डिंग में शटरिंग का ठेका अभिषेक ठेकेदार से लिया था तथा अपने गाँव के मोहम्मद आसिफ तथा अन्य मजदूरों के साथ घटना से करीब 15 दिन पहले निर्माणाधीन साइट पर काम शुरू किया था।

 

उस साइट पर पूर्व में फिरोज, जो कि सरिये का ठेकेदार है, उसका रिश्तेदार ही शटरिंग का काम करता था। काम शुरू करने के बाद उनके काम को देखते हुए साइट मैनेजर अभिषेक ने दूसरे शटरिंग के ठेकेदार को वहां से हटा दिया, जिस बात को लेकर फिरोज और उसके लेबर उनसे चिढ़ने लगे। घटना के दिन 24 मई 2026 को रात्रि करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच वह अपने अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम रहा था, इस दौरान ठेकेदार फिरोज के लड़के मोहम्मद अन्ना से उसके लेबर मोहम्मद आसिफ के साथ सरिया की रिंग हटाने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर अभियुक्त ने मौके पर झगड़े को समाप्त करने के उद्देश्य से अपने लेबर आसिफ व उसके साथ झगड़ रहे अन्ना और उसके साथ खड़े लड़के को गाली देते हुए वहाँ से जाने को कहा। इस बात को लेकर मोहम्मद अन्ना और उसके साथी का अभियुक्त से विवाद हो गया तथा अभियुक्त ने उन दोनों को गुस्से में थप्पड़ मार दिया। इतने में वहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर अभियुक्त तथा उसके साथी आसिफ ने पास पड़ी लोहे की सरिया उठा ली और वहां खड़े लोगों पर सरिया से हमला करते हुए मौके से भाग गये।

 

घटना के बाद दोनों अभियुक्त कमरे से अपना पैसा लेकर निर्माणाधीन साइट से निकल गए तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया को अपने कमरे में ही छोड़ दिया और सीधे अपने गांव लौट गए। गांव लौटने के बाद उन्हें पता चला कि जिस आदमी को सरिया लगा था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद दोनों अभियुक्त गांव से फरार हो गए और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहो मे भटकते रहे। मामले को शांत समझ कर कल जैसे ही दोनो अभियुक्त गाँव मे वापस आए, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशादेही पर पुलिस द्वारा मारपीट में प्रयुक्त लोहे के सरिया (जिससे मारने पर रामफल ऋषि की मृत्यु हुयी थी) को बरामद किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- मोहम्मद हुसैन पुत्र नसीम निवासी- ग्राम- सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र- 35 वर्ष

 

2- मोहम्मद आसिफ पुत्र शराफत निवासी- ग्राम- सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष

 

*बरामद माल*

 

मारपीट की घटना में प्रयुक्त सरिया- 02

 

*पुलिस टीम*

 

1- निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- उ0नि0 बलबीर सिंह डोबाल, चौकी प्रभारी नालापानी

3- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर

4- उ0नि0 संदीप कुमार, प्रभारी एसओजी नगर, देहरादून

5- का0 विजय सिंह

6- का0 पंकज मलासी

7- हे0का0 किरन कुमार- एसओजी नगर, देहरादून (टैक्निकल टीम)

You may have missed

Share