
चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा देहरादून एवं हरिद्वार जनपद के प्रमुख मार्गों पर विशेष इंटरसेप्टर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 09 जून 2026 से प्रारम्भ होकर 15 जून 2026 तक जारी रहेगा।
अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, यातायात अवरोध उत्पन्न करने तथा निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।
तीन प्रमुख मार्गों पर तैनात किए गए इंटरसेप्टर दल
विशेष अभियान के तहत निम्नलिखित मार्गों पर इंटरसेप्टर टीमों को तैनात किया गया—
* प्रेमनगर आश्रम से चंडी चौक – नेपाली फार्म मार्ग
* नेपाली फार्म – भानियावाला – जौलीग्रांट – रानीपोखरी मार्ग
* आईएसबीटी – मोहकमपुर – लच्छीवाला – डोईवाला मार्ग

चेकिंग अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी (हरिद्वार इंटरसेप्टर दल), हरीश रावल (रुड़की इंटरसेप्टर दल) एवं श्वेता रौथाण (देहरादून इंटरसेप्टर दल) द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों के चालान किए गए तथा 19 वाहनों को बंद (सीज) किया गया।
प्रमुख प्रवर्तन कार्रवाइयों में—
* 76 वाहन ओवरस्पीडिंग करते पाए गए।
* 50 वाहन गलत लेन/विपरीत दिशा में संचालित पाए गए।
* 36 वाहन बिना कर अदायगी के संचालित होते मिले।
* 16 वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के पाए गए।
* 21 वाहन बिना परमिट संचालित होते पाए गए।
* 02 निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर उन्हें बंद किया गया।
अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई
आईएसबीटी देहरादून, नेपाली फार्म, चंडी चौक हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े होकर यातायात बाधित कर रहे बसों एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध भी इंटरसेप्टर टीमों द्वारा कार्रवाई की गई तथा उन्हें तत्काल हटवाया गया, जिससे यातायात संचालन को सुचारु बनाया जा सके।

⸻
डॉ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून संभाग ने कहा कि—
“चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ओवरस्पीडिंग, बिना परमिट संचालन, अवैध पार्किंग तथा यातायात नियमों की अवहेलना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। परिवहन विभाग ऐसे सभी उल्लंघनों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रहा है।”उन्होंने बताया की “इंटरसेप्टर दल आधुनिक उपकरणों की सहायता से निरंतर निगरानी कर रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः अनुपालन करें। सुरक्षित यात्रा ही सफल यात्रा की पहचान है।”
डॉ. चमोला ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान 15 जून 2026 तक जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
“सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझी प्रतिबद्धता है। नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं।” – डॉ. अनीता चमोला

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास
फरारी मे ठिकाने बदल बदल कर छुपना भी नहीं आया हुसैन और आसिफ के काम ,देहरादून की डालनवाला पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 20- 20 हजार ₹ के 02 ईनामी अभियुक्तो को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने मामूली विवाद में सरियों से वार कर किया था जानलेवा हमला,