सोनू कुमार,(राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड़ सरकार ने आज के अपने एक आदेश से अपर महाधिवक्ता, उप-महाधिवक्ता, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, स्थायी अधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता और ब्रीफ होल्डर के पदों में कार्यरत अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। अपर सचिव न्याय और अपर विधि परामर्षि सुधीर कुमार के हस्ताक्षरों वाले आदेश के अनुसार अब केवल महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता ही पदों पर अगले आदेशों तक बने रहेंगे।
विधि विभाग के अपर सचिव सुधीर कुमार ने आज एक पत्र जारी कर कहा कि उन्हें शासन ने आदेश देकर कहा है कि उनकी तरफ से उच्च न्यायालय में पैरवी या बहस करने के लिए अपर महाधिवक्ता, उप-महाधिवक्ता, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, स्थायी अधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता और ब्रीफ होल्डर के पदों पर तैनात विधि अधिकारियों की
आबद्धता(तैनाती)तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने की श्री राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति दे दी है। इसके बाद अब उच्च न्यायालय में सरकार की तरफ से बहास करने के लिए महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह रावत और शासकीय अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू शेष बचे हैं। पत्र की कॉपी उच्च न्यायालय के महानिबंधक, महालेखाकार लेखा एवं हकदारी, मुख्य सचिव ऊत्तराखण्ड, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, समस्त सचिव ऊत्तराखण्ड, समस्त जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, सचिवालय प्रशासन, संबंधित अधिवक्तागण एन.आई.सी.की गार्ड फ़ाइल को भेजी गई है।

More Stories
जनमिलन कार्यक्रम में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम और ग्रामीणों को सुरक्षा का दिया भरोसा, समस्या व सुझाव सुनकर सम्बंधित प्रभारियों को दिए निर्देश.!
मुज़फ्फरनगर क़ी खालापार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी तमंचे के दम पर किसी घटना को देना चाहता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी के मंसूबो पर पानी फैरते हुए आरोपी को पंहुचा दिया हवालत.!
अबकी बार- एक करोड़ पार’ के स्लोगन के साथ आज से प्रारंभ हुआ विहिप का त्रैवार्षिक हित चिंतक अभियान,गुरु ग्राम में अर्जुन अवार्डी निशाने बाज अभिषेक वर्मा बने प्रथम हित चिंतक;15 दिवसीय इस अभियान विश्व हिन्दू परिषद देश के हर मत-पंथ-संप्रदाय के एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को जोड़ेंगे का है लक्ष्य : डॉ सुरेन्द्र जैन*