
इंद्रप्रस्थ (नई दिल्ली)। नवंबर 22, 2026। विश्व हिंदू परिषद के त्रैवार्षिक हित चिंतक अभियान का शुभारंभ आज गुरुग्राम में परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन के द्वारा एशियाड खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट एवं विश्व रैंकिंग में नंबर वन अर्जुन अवार्ड विजेता ओलंपियन श्री अभिषेक वर्मा को प्रथम हितचिंतक बनाकर किया गया। यह कार्यक्रम आज गुरु ग्राम के सेक्टर 66 स्थित बादशाह आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया गया। विहिप का यह 15 दिवसीय देश व्यापी अभियान आगामी 6 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर डॉ जैन की धर्म-पत्नी श्रीमती अंजली जैन, सुपुत्री डॉ सुरभि गोयल व दामाद श्री पुनीत गोयल समेत उनके पूरे परिवार को भी हरियाणा प्रांत मंत्री श्री यशवंत सिंह शेखावत ने प्रत्येक से 20 रुपये लेकर संगठन का हित चिंतक बनाया। इस अवसर पर देशभर में पहले ही दिन हजारों लोगों को हिन्दू हित चिंतक बनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र जैन ने अभियान के उद्देश्यों और संगठन की गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जुडने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके माध्यम से हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और उन्हें संगठन के कार्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। अभियान के तहत विहिप कार्यकर्ता शहर-शहर, ग्राम-ग्राम, घर-घर, मंदिर-मंदिर, दुकान-दुकान, बाजार-बाजार तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान- प्रतिष्ठान जाकर लोगों से संपर्क कर उनसे 20 रुपये की निश्चित राशि लेकर हिन्दू संगठन से जोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूज्य अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर होने वाला यह अभियान एक विशेष महत्व रखता है। समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाना, सभी वर्गों को एक साथ जोड़ना और विशेष रूप से युवाओं को संगठन के विचारों एवं कार्यों से परिचित कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय एकता और भारत को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ अभियान को देश के हर कौने कौने में आगे बढ़ाया जाएगा। पहली वार, इस अभियान में एक विशिष्ट एप के द्वारा अनलाइन डिजिटल पेमेंट सिस्टम तथा एसएमएस द्वारा राशि प्राप्ति की रसीद की सुविधा भी दी गई है।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी खालापार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी तमंचे के दम पर किसी घटना को देना चाहता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी के मंसूबो पर पानी फैरते हुए आरोपी को पंहुचा दिया हवालत.!
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!
लखनऊ मे ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का जानकी पुरम हुआ भव्य उद्घाटन, उद्घाटन समारोह मे बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत,.!