
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन पारंपरिक एवं भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पुनीत कुमार द्विवेदी, लखनऊ मंडल सचिव द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।
आपको बता दें कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का प्रधान कार्यालय जानकीपुरम में स्थित है। इसके अलावा दूसरा कार्यालय नाजा मार्केट, हजरतगंज में जिला अध्यक्ष जमाल मिर्जा के कार्यालय में संचालित है, जबकि संगठन का तीसरा कार्यालय इको गार्डन, आलमबाग में स्थित है।
संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ जमाल मिर्जा की ओर से बताया गया कि किसी भी पत्रकार को अपनी समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले संस्था का सदस्य बनना अनिवार्य होगा। सदस्य बनने के बाद यदि किसी पत्रकार के सामने कोई परेशानी या समस्या आती है, तो वह अपनी सुविधा और नजदीकी के अनुसार संगठन के इन तीनों कार्यालयों में से किसी भी कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है।
संगठन की ओर से पत्रकारों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित गति से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने पत्रकारों की एकता, सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करने का संदेश दिया। उपस्थित पदाधिकारी पत्रकार श्री संस्थापक दिनेश दीक्षित केडी
अध्यक्ष – सिंह
उपाध्यक्ष गुलरेज लारी
प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष – दिलीप द्विवेदी प्रदेश महासचिव- मुकेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय राहुल सिंह प्रदेश मंत्री अवधेश कुमारी प्रदेश सचिव कौशल कुमार प्रदेश सचिव
जिला अध्यक्ष जमाल मिर्जा ओम प्रकाश शर्मा हैं. सपन बिट- सचिव तपन बोस सदस्य नितिन सदस्य
जिला शरीफ रामनरेश सूर्यप्रसाद सिंह हरजीत यह सहाय पुनीत द्विवेदी ईशा अग्रवाल डायरेक्टर आदि मौजूद रहे


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास,टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, माँ पूर्णागिरि धाम में ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण और टनकपुर में ₹237.74 करोड़ से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण गतिमान।
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के सख्त निर्देश,180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी करोड़पति बननेबके लिए अपना रहा था शॉर्टकट, पुलिस ने जेल भेजकर कर दिये आरोपी के सपने चकनाचूर.!