November 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी करोड़पति बननेबके लिए अपना रहा था शॉर्टकट, पुलिस ने जेल भेजकर कर दिये आरोपी के सपने चकनाचूर.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून

अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आज कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 22/11/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर को 8.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा बरामद स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

शब्बीर उर्फ बच्चन पुत्र मुस्तफा निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, उम्र 30 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

8.35 ग्राम अवैध स्मैक

*(अनुमानित मूल्य 02 लाख 50 हज़ार ₹)*

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, पटेल नगर

2- कां० नितिन

3- कां० अनिल सालार

You may have missed

Share