
*निखरता परेड ग्राउण्ड*
देहरादून का दिल कहे जाने वाले परेड ग्राउंड का नजारा अब बदला सा नजर आ रहा है क्योंकि देहरादून स्मार्ट सिटी ने आम जनता और बच्चों को ध्यान में रखकर परेड ग्राउण्ड का सौन्दर्यीकरण कार्य लगभग पूरा किया कर लिया है। एक ओर जहां ग्राउण्ड में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है वहीं भविष्य को देखते हुए 3 सोलर ट्री लगाए गए हैं जो जलवायु परिवर्तन से बचने की तरफ एक पहल है। इस सोलर पैनल से आप अपना फोन चार्ज भी कर सकते हैं और जल्दी ही आप इनसे मधुर संगीत का आनन्द भी ले सकेंगे।
बच्चों को आकर्षित करने के लिए किड्स जोन भी तैयार है। इस किड्स जोन में बच्चों के खेलने हेतु 2 सैंड पिट का निर्माण किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन हेतु लगाए जा रहे हैं। शिक्षा को ध्यान में रखकर यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन यथा मार्स आर्बिटर मिशन , पीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 आदि को समर्पित sculpture आर्ट का भी कार्य किड्स जोन में करवाया गया है।

सुबह शाम परेड ग्राउण्ड में लोग सैर और योगा करते हुए देखे जा रहे हैं, ऐसे में उनको और बैहतर वातावरण और खुबसूरत नजारों से मुग्ध करने के लिए हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।

More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!
नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “हरियाली तीज महोत्सव”,कार्यक्रम मे दिखा संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं ने मोहा दर्शकों का मन.!
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने सहसपुर में ‘एक रविवार–एक गांव, एक घंटा समाज के नाम’ अभियान का शुभारंभ,