आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा *जनमिलन कार्यक्रम* के अंतर्गत कोटाबाग के दूरस्थ क्षेत्र पाटकोट एवं रामपुर गांव पहुंचकर ग्रामवासियों एवं वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों) से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों को चौकी प्रभारी कोटाबाग एवं चौकी प्रभारी बैलपड़ाव के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। ग्राम प्रधान श्री रमेश चंद्र सहित पूर्व ग्राम प्रधान अन्य ग्रामीणों से भी वार्ता की गई।
एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित चौकी प्रभारियों को समय-समय पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी *कुशलक्षेम* लेने, उनकी समस्याओं की जानकारी रखने तथा विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों की आवश्यकता पड़ने पर यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल द्वारा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्टाफ से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में संचालित अभियान के अंतर्गत आयोजित कैंप का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एसएसपी ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।
एसएसपी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय होमस्टे का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध कुमाऊंनी व्यंजनों एवं स्थानीय पहाड़ी उत्पादों का स्वाद लिया तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी पहचान बढ़ाने एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में होमस्टे संचालकों से चर्चा की। साथ ही होमस्टे संचालकों एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

*ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक*
ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
उक्त भ्रमण के दौरान उ0नि0 देवेन्द्र राणा चौकी प्रभारी कोटाबाग, उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी बैलपड़ाव व अन्य मौजूद रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी खालापार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी तमंचे के दम पर किसी घटना को देना चाहता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी के मंसूबो पर पानी फैरते हुए आरोपी को पंहुचा दिया हवालत.!
अबकी बार- एक करोड़ पार’ के स्लोगन के साथ आज से प्रारंभ हुआ विहिप का त्रैवार्षिक हित चिंतक अभियान,गुरु ग्राम में अर्जुन अवार्डी निशाने बाज अभिषेक वर्मा बने प्रथम हित चिंतक;15 दिवसीय इस अभियान विश्व हिन्दू परिषद देश के हर मत-पंथ-संप्रदाय के एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को जोड़ेंगे का है लक्ष्य : डॉ सुरेन्द्र जैन*
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!