सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल)
उत्तराखण्ड के भीमताल में गोरखपुर चौराहे के पास खाना खाने गए चार शिक्षकों में से एक शिक्षक को रेलिंग के पास लगे पोल से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग शिक्षक को पुलिस की मदद से भीमताल सी.एच.सी.सेंटर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया था। गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के गया था, तभी अचानक उसे बिजली के पोल से आया करंट लग गया। कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर बमुश्किल गौरव को पोल से अलग किया और चिकित्सालय ले गए। शिक्षक के एक साथी ने बताया की वो चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात को खाने के लिए गए थे। तभी गौरव को बिजली के पोल से करंट लग गया। गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। वो लोग भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए है। पुलिस विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को नैनीताल भेज दिया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश