विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजधानी मे जगह जगह सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर खतरनाक हथियार के साथ नारियल पानी बेचने वाले बाहरी प्रदेश से आकर कुछ लोग नारियल पानी बेचने की आड़ मे गुंडेई दिखाने से बाज़ नहीं आते है ऐसा ही एक ममला थाना सेलाकुई क्षेत्र मे देखने को मिला जहां पर एक नारियल पानी बेचने वाले दुकानदार के नाम पर कलंक आरोपी ने एक ग्राहक के साथ मार पीट कर दीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया एसएसपी आफिस से मिली सुचना के अनुसार सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे एक ठेली पर नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद के चलते ठेली स्वामी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। वायरल वीडियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुए कि वीडियो सेलाकुई बाजार का है। प्रकरण में जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि निजामुद्दीन पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई देहरादून, जो वर्तमान में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली लगाता है, उसका रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई के साथ नारियल पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते ठेली स्वामी निजामुद्दीन द्वारा ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ठेली संचालक निजामुद्दीन को धारा- 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।प्रकरण के सम्बन्ध में वादी रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 – 139/2026 धारा- 115(2)/352/ 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
निजामुद्दीन पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा, जिला पीलीभीत, उ०प्र० हाल निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष।

More Stories
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री