September 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टाटा फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी सड़क दुर्घटनाओ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम, सिटी पेट्रोल यूनिट ने नौनीहालो की जान बचाने के बताये अनेको गुर,नियम टूटने पर एक फ़ोन कराने के बाद पुलिस छोड़ सकती है यमराज नहीं – एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून

आज एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के निर्देश पर सीपीयू/ यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टाटा फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे वक्ता के रूप मे एसआई ताज़बार नेगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि जो भी वाहन स्वामी अपने वाहन का इंश्योरेंस कराने आता है हो सके तों उसको बताना चाहिए की यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर अथवा चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए और अच्छे नागरिक बनने की जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। विशेष रूप से हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के समय जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है उन्होंने बताया की कई बार देखने मे आया है की जब वें किसी चालक का चालान काटने का प्रयास करते है तों वाहन चालक किसी नेता या किसी अधिकारी का फोन करा कर सिफारिश करते है उनको बताना चाहिए की आपकी सिफारिश पुलिस तक ही सिमित रहती है यमराज के पास किसी की सिफारिस नहीं चलती उन्होने बताया की उन्होंने दुर्घटना के बाद माँ बाप को बिलखते हुए देखा है पुलिस की वर्दी मे भी इंसान ही होता है माँ बाप का दुख देखकर पुलिस का भी दिल भर आता है कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।इस कार्यशाला मे Si ताजबर सिंह नेगी के साथ कॉन्स्टेबल -गौरव चौधरी और कांस्टेबल – दीपक कुमार ने प्रतिभाग किया

You may have missed

पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!

Share