September 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा से सराबोर हुआ मुज़फ्फरनगर का एस. डी. कन्या इण्टर कॉलेज, स्पिक मैके कार्यक्रम में भरतनाट्यम सहित सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन.!

जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर हृषिकेश यादव जी के निर्देशन में तथा एस. डी. कन्या इण्टर कॉलेज, झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर की संस्था प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह की देखरेख में स्पिक मैके (SPIC MACAY) कार्यक्रम का भव्य एवं मनोहारी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं कला की समृद्ध परंपरा को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भरतनाट्यम सहित भारतीय संस्कृति से संबंधित विभिन्न शिक्षाप्रद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर एस. डी. इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, डॉ. रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य, कम्हेड़ा, आशीष द्विवेदी, प्रधानाचार्य, पी. एम. श्री राजकीय इण्टर कॉलेज सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं रीना यादव, हिमानी जैन, कल्पना चौबे, प्रतिमा तायल, पूनम शर्मा, सलोनी पाण्डे तथा ओमपाल सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय, आकर्षक, मनमोहक एवं भव्य रहीं। उपस्थित अतिथियों ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव, संस्कार एवं रचनात्मक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You may have missed

पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!

Share