जनपद मुजफ्फरनगर में फरार/मफरूर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना संत प्रसाद उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भौराकलां दिनेश चिकारा के कुशल नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा 07 वर्ष पूर्व के अभियोग में नामित व माननीय न्यायालय से मफरूर घोषित तथा 25,000/- रूपये के ईनामी अपराधी को हरी बिल्डिंग विलोचपुर थाना बाजार कमिश्नरेट लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त अफसर पुत्र कालू निवासी कस्बा व थाना दोघट जनपद बागपत के विरूद्ध थाना भौराकलां पर मु0अ0सं0 27/1999 धारा 3/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 02 से वाद संख्या 2299/09/08 धारा 3/8 सीएस एक्ट में दिनांक 11.01.2018 से लगातार गैरहाजिर चल रहा था। अभियुक्त अफसर उपरोक्त को माननीय न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित कर दिया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसे दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अफसर पुत्र कालू निवासी कस्बा व थाना दोघट जनपद बागपत।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
*1.* उ0नि0 सुमित कुमार सिहं थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर ।
*2.* प्रशिक्षु उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर ।
*3.* का0 2381 नवीन थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर ।
*4.* का0 2384 अश्वनी थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर ।
*5.* का0 2375 रविन्द्र थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर

More Stories
मुज़फ्फरनगर कि सिविल लाइन पुलिस ने नशे कि जड़ पर किया बड़ा प्रहार, पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े जुफैन उर्फ नबाब को भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार !
नैनीताल पुलिस ने गोरापड़ाव डकैती कांड मे शामिल 2 और शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस,1 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी कि बरामद!
हिन्दू समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,