August 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हिन्दू समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,

लालकुआं क्षेत्र में रहने वाले युवक ने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल कर दी, जिसके बाद हिन्दू संघठनों ने हरकत मे आकर अपना रोष प्रकट कर कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई और सोशल मीडिया में सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की एसएसपी नैनीताल ने बताया की जनपद नैनीताल में सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य एवं अशांति फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना लालकुआं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व दीपक भारती निवासी गोला गेट, थाना लालकुआं द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी।उक्त पोस्ट को हटाने के संबंध में एक अन्य व्यक्ति निवासी हल्दूचौड़ द्वारा दीपक भारती से कहे जाने पर उसके द्वारा उसके विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई, जिसे बाद में कुछ समय पश्चात हटा दिया गया। प्रकरण में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से थाना लालकुआं में शिकायत दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए दीपक भारती* को *समाज में वैमनस्य फैलाने के आशय से आपत्तिजनक पोस्ट कर न्यूसेन्स उत्पन्न करने* के प्रकरण में *चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, का0 कुबेर राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया।*अभियुक्त के विरुद्ध धारा 172(2) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed

Share