August 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस ने गोरापड़ाव डकैती कांड मे शामिल 2 और शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस,1 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी कि बरामद!

 

दिनांक *19.08.2026 को वादी मुकदमा नारायण दास* पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि *10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा kiy शोरुम के पीछे स्थित वादी के आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती* डालकर वादी व उसके परिचितों के *लगभग 08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी* आदि लूट तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 *एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, *विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता* को सुपुर्द की गयी।

 

*पुलिस कार्यवाहीः-*

 

उक्त डकैती की घटना का *डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु *लगभग 50 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम* गठित की गई है।

टीम में *डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कत्याल, एसपी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, cyber team, crime specialist को शामिल किया गया है। BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल* की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटनास्थल गहनता से निरीक्षण* किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे *सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस* की बारीकी से अवलोकन करने पर

उक्त घटना में प्रकाश में आये *अभियुक्त यश सिडाना, अभियुक्त वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू ,अभियुक्त रखवीर सिंह, अभियुक्त अमनदीप सिंह, अभियुक्त शिवराज सिंह अभियुक्त अफजल मलिक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा* गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था।

गठित टीमो द्वारा सुरागरसी/पतारसी/सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से प्रकाश में आये *अन्य 02 और अभियुक्तों को दिनांक 27.08.2026 को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे* से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

 

*1. साहब सिंह उर्फ साबी* पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष।

*2. गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी* पुत्र जसवीर सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर

प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

*गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी-*

 

*1- अभियुक्त साहब सिंह उर्फ साबी* के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, लूटी गई धनराशि में से ₹89,700 वरना कार संख्या UK- 08-7517

*2- अभियुक्त गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी* के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस लूटी गई धनराशि में

से ₹50,300

 

*दोनों अभियुक्तों से कुल ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी, 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) bns एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।*

 

*आपराधिक इतिहास साहब सिंह उर्फ साबी*

 

1-fir no-258/23 धारा 120 बी,147,148,149,307, 323,34,427,435,504, 506 भादवि व 3/25

आर्म्स एक्ट चा0 थाना नानकमत्ता

2-fir no-187/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि चा0 थाना केलाखेड़ा

3- fir no-231/24 धारा धारा 109,115(2),190,191(2),191(3),351(2)352 बीएनएसव 3/25

आर्म्स एक्ट चा0 थाना दिनेशपुर

4- fir no-246/24 धारा धारा 109,117,190,191(2)191(3),61 बीएनएसव 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना रामनगर

 

*उक्त के सम्बन्ध में आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।*

 

*आपराधिक इतिहास गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी*

 

1-मु0अ0सं0 258/2023, धारा 120-ठ, 147, 148, 149, 307, 323, 34, 427, 435, 504, 506

भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नानकमत्ता।

 

 

*पुलिस टीम- थाना पुलिस टीम,SOG, cyber team, crime specialist, BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ*

*पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया गया।*

You may have missed

Share