
मुज़फ्फरनगर कि थाना सिविल लाईन पुलिस ने नशीली दवाईयों/इन्जेक्शन की तस्करी करने वाला 01 शातिर वांछित तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से 06 कार्टून (1,44,000) नशीले कैप्सूल, 02 कार्टून (1,20,000) नशीली गोलियां, 3900/- रुपये नगद तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार कि बरामद आपको बता दे कि एसएसपी मुज़फ्फरनगर के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 26.08.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चेकिंग मुखबिर की सूचना पर 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण 1.दीपक 2. कलीम 3. जुनैद को माल रोड से गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल नशीले 72,000 कैप्सूल व 549 नशीले इंजेक्शन तस्करी की घटना मे प्रयुक्त एक बलेनो कार बरामद की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 224/26 धारा 8/21/22 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के FORWARD व BACKWARD लिंको की गहनता से जांच की रही थी गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 28.08.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राणा चौक के पास फैक्ट्रियों की ओर जाने वाले रास्ते पर से उक्त अभियोग में वांछित 01 शातिर तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 06 कार्टून स्पासमोविल ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल (नीला रंग) संख्या- 1,44,000 व 02 कार्टून एल्प्राजोल नशीली गोलियां संख्या- 1,20,000 तथा तस्करी की घटना में प्रयुक्त 01 बलेनो कार नं0- यूपी 14 सीवी 2325 व 3900/- रुपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* जुफैन उर्फ नबाब पुत्र युनूस निवासी निवासी मौ0 मदरसा चौधरियान मीरारेती थाना गढ मुक्तेश्वर जनपद हापुड उम्र करीब 26 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः -*
🔸 06 कार्टून स्पास्मोविल कम्पनी के ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल (नीला रंग) कुल 1,44,000 कैप्सूल
🔸 02 कार्टून एल्प्राजोल नशीली गोलियां कुल 1,20,000 कैप्सूल
🔸 3900/- रुपये नगद
🔸 एक बलैनो कार (यूपी 14 सीवी 2325)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 224/26 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया मैं दवाईयों की सप्लाई का कार्य करता हूं। मैं अमरोहा के रहने वाले एक दवाई विक्रेता से अनाधिकृत नशीली दवाईंया खरीदता था तथा अपने अन्य साथियों ( जनैद, दीपक, कलीम) को इन नशीली दवाईयों की सप्लाई करता था। वे इन नशीली दवाइयों को डिमांड के आधार पर सप्लाई करते थे। इन दवाईयों/इन्जैक्शन का प्रयोग कुछ लोग नशे के लिये करते हैं। समान्यतः इन कैप्सूलो/गोलियां व इंजेक्शनों की बिक्रीं रजिस्ट्रर्ड डाक्टर द्वारा लिखे गये प्रिसक्रिप्शन पर ही लाईसेंस धारक द्वारा ही बेचा जा सकता है इस कारण नशा करने वाले युवको को मेडिकल स्टोर से नही मिल पाता तो हम ऐसे युवकों को दुकानो से अलग ऊंचे दामों पर बेचते थे तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। मुझे सूचना मिली की जुनैद व कलीम व दीपक उपरोक्त को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो मैं आज यहां छुपाकर रखी गयी दवाइंयों को ले जाने के आया था कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया गया।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरोह के FORWARD व BACKWARD लिंको की गहनता से जांच की रही है तथा इस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तगण की भी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जायेगी।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 हिमांशु शर्मा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 अरूण चाहर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 408 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1136 सैनी कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 2268 श्याम सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 898 याकूब अली थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*10.* कां0 2345 सनी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 33 पंकज भाटी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !