उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है, यहाँ हुई सबसे ज्यादा बारिश…….
देहरादून: मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। पौड़ी जिले में मानसून की पहली बारिश सबसे ज्यादा बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो पौड़ी के रिखणीखाल में सबसे ज्यादा 28.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 12.9 एमएम अधिक है। जबकि लैंसडाउन में 18.5, देहरादून में 18 और नैनीताल में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं, तापमान की बात करें तो बारिश के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से मात्र एक डिग्री अधिक है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 26 डिग्री पर रहा। पंतनगर और नई टिहरी के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की कमी दर्ज की गई।
60 फीसदी कम बरसे मेघ
उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि, सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 33.3 26.0
पंतनगर 33.5 26.5
मुक्तेश्वर 23.6 15.6
नई टिहरी 25.7 18.6


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !