November 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस ने शुभम त्यागी को साथी सहित गैंगस्टर एक्ट मे किया निरुद्ध, संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम.!

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गैंगस्टर/गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने तथा अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर शुभम त्यागी तथा उसके साथी संदीप, जो थाना क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं तथा दोनों अभियुक्तों के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने तथा उनके क्रियाकलापों/गतिविधियों से आमजन के मध्य भय का माहौल उत्पन्न होने के दृष्टिगत विकासनगर पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों का गैंग चार्ट तैयार करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई थी। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध दिनांक 19-11-26 को कोतवाली विकासनगर पर मु०अ०स०: 354/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

अभियुक्त शुभम त्यागी तथा उसके साथी संदीप के विरूद्ध चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक घटनाआंे के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

 

*विवरण अभियुक्त:-*

 

01: शुभम त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार निवासी शिक्षक कॉलोनी, रसूलपुर विकासनगर जिला देहरादून *(गैंग लीडर)*

02: संदीप पुत्र श्री किशन लाल निवासी अस्पताल रोड पूर्विया लाईन विकासनगर जिला देहरादून *(गैंग सदस्य)*

 

 

*आपराधिक इतिहास :-*

 

*अभियुक्त शुभम त्यागी*

 

01: मु0अ0सं0- 80/2020 धारा: 380/457/411 भादवि

02: मु0अ0सं0- 456/2023 धारा: 25/4 आर्म्स एक्ट,

03: मु0अ0सं0- 45/2024 धारा: 380/457/411/34 भादवि,

04: मु0अ0सं0- 337/2024 धारा: 305ए/317(2)बीएनएस,

05: मु0अ0सं0- 338/2024 धारा: 3(5)/305(ए)/317(2)/331(4)बीएनएस

06: मु0अ0सं0- 181/2025 धारा: 3(5)/305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस

07: मु0अ0सं0- 96/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

 

*अभियुक्त संदीप*

 

01: मु0अ0सं0- 479/2018 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट

02: मु0अ0सं0- 140/2023 धारा: 25/4 आर्म्स एक्ट

03: मु0अ0सं0- 338/2024 धारा: 3(5)/305(ए)/317(2)/331(4)बीएनएस

04: मु0अ0सं0- 181/2025 धारा: 3(5)/305(ए)/317(2)/331(4)बीएनएस

05: मु0अ0सं0- 97/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

You may have missed

Share