November 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित, आपदा के समय sdrf का करेँगे सहयोग.!

 

SDRF उत्तराखण्ड द्वारा सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संचालित छह दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का 16वाँ बैच आज दिनांक 19/11/26 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 57 प्रतिभागियों (34 युवतियां एवं 23 युवक) ने प्रतिभाग किया।

दिनांक 14 से 19 नवम्बर तक आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, बाढ़ एवं भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में अपनी भूमिका निभाने, आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों का समूह तैयार करना है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में SDRF एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकें।

 

SDRF उत्तराखण्ड का यह प्रयास आपदा प्रबंधन के प्रति युवाओं की क्षमता विकसित करने और समुदाय स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

 

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपदा के समय शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र केवल प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक ही नहीं, बल्कि आपदा के समय समाज की सहायता करने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देकर एक जागरूक, सक्षम और आपदा के प्रति तैयार समाज का निर्माण किया जा सके।

You may have missed

Share