
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार में विजिलेंस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद और एक प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, सह अभियुक्त मुकेश, जो मंगोलपुर श्यामपुरा हरिद्वार में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है, ने शायतकर्ता से से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि यह रिश्वत Police Modern School, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की मान्यता से संबंधित औपबंधिक प्रमाणपत्र, यानी नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी कराने के नाम पर मांगी गई।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर खुद इस प्रक्रिया में शामिल थे और शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे। सतर्कता विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !