
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोतवाली डालनवाला मे औचक निरीक्षण के दौरान साफ/सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिस पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की साफ सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये गये तथा यथा सम्भवतः प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मियों को रोटेशनवार थाना/चौकी में 01 घंटे श्रमदान करने एंव थाना परिसर, बैरक व मैस की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिये गये, साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में मौजूद अभिलेखो को नियमित रूप से अद्यावधिक करने एंव ऑनलाइन पोर्टलो व सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पडने वाले थानों में आकस्मिक निरक्षण करने एंव यथाशीघ्र अर्द्ववार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।मुख्यमंत्री द्वारा थाना डालनवाला पर किये गये औचक निरीक्षण के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 20-12-2025 को थाना डालनवाला पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया एंव थाना परिसर, मैस, बैरक आदि की साफ-साफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !