
🔹 घनसाली एवं थत्यूड़ पुलिस ने सीनियर सिटीजन एवं एकल रूप से रह रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर जाना हालचाल, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा, सीनियर सिटीजन एवं गणमान्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।
🔸 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
🔹 इसी क्रम में थाना घनसाली एवं थत्यूड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में रह रहे सीनियर सिटीजन/एकल सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनका हालचाल एवं कुशलक्षेम जाना गया। पुलिस द्वारा साइबर चौपाल लगाकर सीनियर सिटीजन एवं स्थानीय लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट एवं साईबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं मोबाइल फोन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
🔹 पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकता होने पर पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
🔸 पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन को आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु डायल-112 एवं साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क कर सकें।
🔸 पुलिस द्वारा नागरिकों को विशेष रूप से अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP/UPI PIN/पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, संदिग्ध कॉल अथवा वीडियो कॉल से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से प्राप्त मैसेज/लिंक को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने के संबंध में जागरूक किया गया।
🔹 पुलिस ने सभी सीनियर सिटीजन एवं नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जुड़े अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना है।
टिहरी पुलिस की अपील:
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर पुलिस से संपर्क करें।”

More Stories
हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं ,. महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा,पोषण और योग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स.!
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चाकू घोपकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात पर आरोपियों ने पीड़ित को कर दिया था लहू लुहान.!
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस सतर्क,बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च, कानून वयवस्था को मजाक समँझने वालों को कायदे मे रहने का दिया संदेश.!