
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना रायपुर पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 04 अभियुक्तो गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपियों मे पूर्व में हुए मामूली सी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया था और घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए चारों युवक ठिकाने बदल बदल कर फरार चल रहे थे आपको बता दे की बीती 5 तारीख को वादिनी हिमांशी शर्मा पुत्री स्व0 अजय शर्मा निवासी वाणी विहार रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 04/09/2026 की रात्रि उनका भाई शशांक शर्मा वाणी विहार चौक राधा कृष्णा मंदिर के बाहर खडा था। तभी अचानक से वहाँ पर राहुल पाल निवासी करनपुर अपने साथियों के साथ आया और उनके भाई के साथ मारपीट करने लगा तथा उसके द्वारा उनके भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया तथा वर्तमान में उसका महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 361/2026 धारा- 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसि पतारसि करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
घटना के बाद से ही अभियोग में नामजद सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पर पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनाँक : 08-09-26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को पुरानी चुंगी रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में रक्षाबंधन के दिन उनका शशांक शर्मा व उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था तथा उक्त विवाद के चलते उनके द्वारा शशांक को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राहुल पाल पुत्र स्व0 अवनीश पाल निवासी ओल्ड डालनवाला देहरादून
हाल पता – कृष्णा एनक्लेव आमवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 37 वर्ष
2- विनय पाल पुत्र राजेश पाल निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष।
3- आशीष पाल पुत्र राकेश पाल निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष।
4- समीर पुत्र फुरकान अहमद निवासी 113 नदी रिस्पना सीमेंट रोड मस्जिद वाली गली थाना डालनवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर देहरादून।
2- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
3- अ0उ0नि0 सुनील रावत
4- हे0का0 प्रकाश
5- हे0कानि0 प्रेम पवार
6- का0 मनोज कुमार
7- का0 मुकेश कंडारी

More Stories
हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं ,. महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा,पोषण और योग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स.!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुजुर्गों का हाल जानने उनके द्वार पहुंची टिहरी पुलिस, एकल रहने वाले बुजुर्गो से मिलकर जाना उनका हाल, बुजुर्गो को हर मुसीबत की घड़ी मे साथ देने का किया वायदा.!
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस सतर्क,बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च, कानून वयवस्था को मजाक समँझने वालों को कायदे मे रहने का दिया संदेश.!