
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया एवं संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल द्वारा अनाधिकृत निर्माणों से जुड़े समस्त कार्मिकों के साथ सीसीएमएस मॉड्यूल के सफल ऑनलाइन संचालन हेतु एक बैठक आहूत की गई।
सचिव महोदय ने इस दौरान कहा कि प्राधिकरण द्वारा पूर्व से ही नक्शे पास करने से लेकर कंपाउंडिंग नक्शों के रिकॉर्ड, आरटीआई इत्यादि का कार्य ऑनलाइन रूप से किया जा रहा है। इस दौरान अवगत कराया गया कि शमन से सम्बंधित पत्रावली को ऑनलाइन अपलोड भी किया जा रहा है। सारी नोटिंग भी ऑनलाइन की जा रही है। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए कि इन व्यवस्थाओं को जनहित में और भी अधिक सुगम बनाया जाए।

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर श्री हरीश चंद्र राणा, समस्त पीठासीन अधिकारी, समस्त सम्बंधित सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय रंगा तिरंगे के रंग में, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम!
हिंदुस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस0डी0इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने भरा देश भक्ति का जोश,
राजधानी की सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने हर तरफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर हर चौक चौराहो पर दिखी पुलिस मुस्तैद, आम शहरीयों के लिए मित्र पर अपराधियों के लिए काल है उत्तराखंड पुलिस – एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल !