October 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

. हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोप है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये मांगने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस द्वारा सहारनपुर से गिरफ़्तार किए जाने की खबर सामने आई है।

उनके खिलाफ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने की बात कही जा रही है।

इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम और उससे संबंधित चर्चाओं पर लोगों का ध्यान केंद्रित हुआ है।उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी मामले को लेकर सार्वजनिक चर्चाओं में सामने आता रहा है।ऐसे में उनकी गिरफ़्तारी की खबर ने उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस प्रकरण को लेकर चल रही बहस को फिर तेज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।इसी मामले में हरिद्वार पुलिस की ओर से सहारनपुर में कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

*पुलिस टीम-*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. ⁠उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी
3. ⁠हे0कानि0 गोपीचन्द
4. ⁠कानि0 कुलदीप
5. ⁠म0का0 मोनिका
6. ⁠म0का0 मीनाक्षी

*आपराधिक इतिहास महिला-*
1- मु0अ0सं0 356/25 धारा 336(4),248(2),3(5),299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना झबरेडा
2- मु0अ0सं0 222/25 धारा 196.299 बीएनएस थाना बहादराबाद,
3- मु0अ0सं0 534/25 धारा 248 (बी),3(5),336(4) बीएनएस,
4- मु0अ0सं0 746/24 धारा 308(6),351(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
5- मु0अ0सं0 420/25 धारा 308(7),351 (2),352,79 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
6- मु0अ0सं0- 208/25 धारा 67 आईटी एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
7- मु0अ0सं0 39/25 धारा 351 (2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना सदर बाजार सहारनपुर
8- मु0अ0सं0 262/25 धारा 196,199 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर उ०प्र०
9- मु0अ0सं0 122/25 धारा 308(2), 61(2), 208, 210 बी0एन0एस0 67 आई0टी0 एक्ट, थाना रानीपुर

You may have missed

Share