
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ओल्ड मोंक रम) का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है।
🚔*_चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब_*
🔸 दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा तीन धारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन संख्या UK08 TA 9518 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ओल्ड मोंक रम) बरामद हुई।
🔹 पुलिस ने मौके से वाहन चालक/अभियुक्त टीकम सिंह पुत्र धन सिंह, निवासी शेरपुर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1,36,800/- आंकी गई है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
🚨*_आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज_*
🔸 उक्त मामले में कोतवाली देवप्रयाग पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🚨*_बरामदगी का विवरण_*
1.अवैध अंग्रेजी शराब (ओल्ड मोंक रम): 20 पेटी, अनुमानित कीमत ₹1,36,800/-
2.तस्करी में प्रयुक्त वाहन: कार संख्या UK08 TA 9518
👨🏻✈️*_पुलिस टीम_*
1.उ0नि0 सुनील कुमार
2.कांस्टेबल भूपेंद्र
3.कांस्टेबल पवन आर्य
👨🏻✈️*_टिहरी पुलिस का स्पष्ट संदेश_*
👉🏻 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार